फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congressman put photo's of legislator and mayor,on the top of Buffalo's top rang Bean

भैंस के ऊपर विधायक, मेयर की फोटो रख कांग्रेसियों ने बजाई बीन

Mon, 15 Feb 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 15 Feb 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
congressman put photo's of legislator and mayor,on the top of Buffalo's top rang Bean
रामामंडी फ्लाईओवर पर कूड़े के डंप को न हटाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने भैंस के सामने बीन बजाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने विधायक मनोरंजन कालिया और मेयर सुनील ज्योति की फोटो को भैंस के ऊपर रखकर बीन बजाई।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस केंद्र के प्रधान कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह बल ने कहा कि लंबे समय से रामा मंडी स्थित कूड़े के डंप को हटाने की मांग की जा रही है। इस कूड़े के डंप से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन


इस बारे में कई बार विधायक और मेयर को भी बताया गया है। लोगों का कहना है कि न तो इलाका विधायक और न ही मेयर सुनील ज्योति इस बारे में सुनते हैं। इस डंप से लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं में पूर्व पार्षद जगदीश गग, ऋषिकेश वर्मा, सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल 18 फरवरी को जालंधर आ रहे हैं, उनका दौरा रामामंडी कूड़े के डंप से शुरू करना चाहिए।


इससे उनको हकीकत से अवगत करवाया जा सके। हालात यह है कि मुख्य मार्ग पर कूड़े का डंप बना हुआ है और जब गाड़ियां उठाने आती हैं तो एक-एक घंटे तक रोड जाम हो जाता है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि अगर इसका स्थायी हल न निकाला गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed