{"_id":"67fa9c2f18f7ef196c023826","slug":"congress-will-contest-the-assembly-elections-without-a-cm-face-bhupesh-baghel-pathankot-news-c-16-1-pkl1079-681355-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सीएम चेहरे के कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरेगी : भूपेश बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सीएम चेहरे के कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरेगी : भूपेश बघेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस बिना सीएम चेहरे के मैदान में उतरेगी। सीएम चेहरा बनने की होड़ में प्रदेश इकाई के नेताओं के बीच हमेशा तकरार देखने को मिली है।
इन दिनों प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभालने के लिए भी कांग्रेस नेताओं में भीतरी द्वंद जारी है। एक सवाल का जवाब देते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि सीएम चेहरा या प्रदेशाध्यक्ष तय करना उनके हाथ में नहीं, यह फैसला पार्टी हाईकमान का है। बघेल ने कहा कि यह संगठनात्मक वर्ष है, इस साल पंजाब कांग्रेस बूथ स्तर से ब्लॉक लेवल और प्रदेश इकाई को मजबूत करेगी। हर विंग और कमेटियों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी।
बघेल ने कहा कि सीएम चेहरा पार्टी की प्राथमिकता नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों का विश्वास जीत 2027 में दोबारा सरकार बनाना है। बघेल ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर स्लीपर सेल्स की पहचान कर उन्हें संगठन से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए प्रभारी बघेल ने कहा कि दिल्ली से लेकर पंजाब में लगातार उनकी बैठक करने का पीछे का एक मकसद और है कि संवाद के जरिये वह प्रदेश इकाई के बीच बढ़ी दूरियों को कम कर सकें। संवाद से ही नेता अपने मन की बात खुलकर पार्टी हाईकमान के सामने रख सकते हैं। पार्टी में सकारात्मक बदलाव और नेताओं के आपसी तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी यह जरूरी है। वह जल्द ही पंजाब में बूथ और ब्लॉक लेवल पर भी बैठक करेंगे। आने वाले दिनों में इसको लेकर भी कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
अगले विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को
एआईसीसी महासचिव ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होगा और कांग्रेस ने पिछले संसदीय चुनाव में अपनी ताकत दिखाई है। पार्टी टिकटों के आवंटन में युवाओं को 60 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। गैर-गंभीर नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और वास्तविक युवा नेताओं को पार्टी में पूरी मान्यता मिलेगी। उन्होंने पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष से बूथ स्तर पर महिलाओं और दलित युवा स्वयंसेवकों को शामिल करते हुए 5 सदस्यीय पैनल बनाने को कहा।
वड़िंग बोले, युवा नेता देश की सबसे बड़ी उम्मीद
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि युवा कांग्रेस कांग्रेस की रीढ़ है और युवा नेता देश की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। उन्होंने युवा नेताओं से गुटबाजी से दूर रहने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव युवा कांग्रेस के लिए लिटमस टेस्ट होगा।