फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congress rally, former chief minister, rajinder kaur, badal government, jalandhar, punjab

गैंगस्टर, रेत माफिया का साथ दे रही बादल सरकार : भट्ठल

Fri, 22 Jul 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 22 Jul 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
congress rally, former chief minister, rajinder kaur, badal government, jalandhar, punjab
राजिंदर कौर भट्ठल। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि बादल सरकार ने पंजाब को लूटा है। कैप्टन के राज में पंजाब नंबर वन था, मगर बीते दस सालों से प्रदेश की जनता का बुरा हाल है। राज्य में कानूनी व्यवस्था की धज्जयां उड़ रही हैं। वह जालंधर के नार्थ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते जल विलास पैलेस में आयोजित कांग्रेस रैली के दौरान पहुंची थीं।
विज्ञापन


भट्ठल ने कहा कि राज्य में आए दिन खूूनी वारदातें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी सरकार गैंगस्टर, रेत माफिया, भू-माफिया इत्यादि का साथ दे रही है। उन्होंने कहा महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब की थाली से दाल और रोटी कम होती जा रही है। भट्ठल ने कहा धर्म का अपमान किया जा रहा है। सिखों के पावन ग्रंथ की बेअदबी की घटनाओं ने पूरे पंजाब के लोगों को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


भट्ठल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर राज्य में फैले भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। भट्ठल ने अवतार हैनरी को दोआबा का खाड़कू जरनैल कहकर संबोधित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने कहा कि शहर का विकास उस मेयर के हाथ में है, जिसके खिलाफ अपनी ही गठबंधन पार्टी के सीनियर डिप्टी मेयर अपमानजनक बयान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम में कई बार कांग्रेसी पार्षद जगदीश राजा, राजिंदर बेरी की ओर से घोटालों का मुद्दा उठाया गया, मगर प्रशासन की तरफ से एक भी घोटाले की जांच नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। पंजाबी की इंडस्ट्री और व्यापार बर्बाद हो चुका है। जालंधर से कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य में व्यापारी वर्ग का बहुत बुरा हाल है। करीब 20 हजार इंडस्ट्री यूनिट दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो गए हैं। जालंधर की स्पोर्ट्स, लेदर और हैंडटूल इंडस्ट्री भी बंद होने की तादात पर हैं।

चौधरी ने कहा कि कानूनी व्यवस्था ठंडी पड़ गई है। जालंधर में दिन दहाड़े लोगों को मारा जा रहा है। वीरवार को भी जालंधर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आम आदमी पार्टी पर वार करते हुए चौधरी ने कहा कि आप कॉमेडियन पार्टी बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि आप के सांसद भगवंत मान ने तो हद ही कर दी संसद की सुरक्षा व्यवस्था का वीडियो बनाकर फेसबुक में डाल दिया। इस दौरान मोहिंदर सिंह केपी, जिला शहरी कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी, जिला देहाती कांग्रेस के प्रधान जगबीर बराड़, पार्षद पवन कुमार, पार्षद बलराज ठाकुर, पार्षद गुरविंदरपाल सिंह बंटी, जिला महिला कांग्रेस की प्रधान जसलीन सेठी मौजूद थे।


अकाली-भाजपा सरकार के मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के चचेरे भाई दिनेश भंडारी ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने दिनेश भंडारी को पार्टी ज्वाइन करवाई। नार्थ विधानसभा सीट से हैनरी को लगातार दो बार केडी भंडारी हरा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed