फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Congress makes false promises to trap people

लोगों को फांसने के लिए कांग्रेस करती है झूठे वादे

Sat, 16 Oct 2021 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Congress makes false promises to trap people
जालंधर। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चन्नी सरकार पर निशाना सधा है। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों को फंसाने के लिए चुनाव से पहले झूठे वादे करने का आरोप लगाया। चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अनुसूचित जाति के बेघर लोगों को पांच मरले प्लॉट देने के वादे को सिसोदिया ने चुनावी झांसा करार दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जालंधर पहुंचे मनीष सिसोदिया ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि चन्नी मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन वह अपनी ही पार्टी के रोजगार व अन्य वादों को भूल कर नये चुनावी कार्ड खेल रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि जिस प्रकार रोजगार का वादा भी एक झांसा था उसी तरह चन्नी अब पंजाब के बेघर लोगों को पांच मरले प्लॉट के सपने दिखाने लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के वादे मुताबिक किसी को रोजगार भत्ता नहीं मिला, उसी तरह सीएम चन्नी का पांच मरला प्लाट भी किसी को नहीं मिलने वाला। कांग्रेस 1961 से लोगों को झांसे देकर छल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में भी चुनाव से पहले यही वादा किया गया था। जो साढ़े चार साल तक पूरा नहीं किया गया। अब चार महीने में कैसे करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधने वाले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी पार्टी जो कहती है कर के दिखाती है।

इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, महिला विंग की अध्यक्ष राजविंदर कौर, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, पूर्व डीसीपी बलकार सिंह, जालंधर लोकसभा इंचार्ज रमनीक रंधावा, प्रवक्ता डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. शिव दयाल माली, हरचरण सिंह संधू, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, बलवंत भाटिया, अमृतपाल सिंह, गुरप्रीत कौर, मंजीत सिंह, हिम्मत सभ्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed