फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Companion set fire to prisoner's mobile

कपूरथला : पुलिस न पकड़ ले... रिमांड पर गए कैदी के मोबाइल को साथी ने लगा दी आग, दो नामजद

Mon, 02 Aug 2021 11:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Companion set fire to prisoner's mobile
कपूरथला। केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी ने साथी कैदी के रिमांड पर चले जाने के बाद उसके मोबाइल फोन को आग लगा दी। जब जेल प्रबंधन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत जेल के उच्च अधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों के बैरकों की तलाशी ले रहे थे। तभी पुलिस टीम को पता चला कि बैरक नंबर 7 के कमरा नंबर 5 में बंद कैदी राजवीर सिंह उर्फ राजा निवासी गांव कोहाला जालंधर के पास मोबाइल फोन है। जिससे वह जेल के बाहर बात करता रहता है। जब पुलिस टीम ने बैरक की तलाशी तो कैदी राजवीर सिंह उर्फ राजा से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जब उससे बारीकी से पूछताछ की तो उसने बताया कि कैदी इंद्रप्रीत सिंह निवासी गांव जमशेर खास जालंधर के पास एक मोबाइल था। जिसे वह भी इस्तेमाल करता था। बीते दिन इंद्रप्रीत सिंह रिमांड पर गया था। जिसके बाद उसने मोबाइल फोन को आग लगा दी थी। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed