फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Commissionerate Police will celebrate the birthday of police officersemployees

कमिश्नरेट पुलिस मनायेगी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का जन्मदिन

Mon, 04 Apr 2022 09:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Commissionerate Police will celebrate the birthday of police officersemployees
जालंधर। डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने नई शुरुआत की। अब सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के जन्मदिन पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम होगा। इसी कड़ी में सोमवार को बर्थडे पार्टी रखी गई और जिन अधिकारियों/कर्मचारियों का जन्मदिन 4 अप्रैल को है उन्हें पार्टी में बुलाया गया।
विज्ञापन

पार्टी का आयोजन एडीसीपी हेडक्वार्टर वत्सला गुप्ता, एडीसीपी इंवेस्टिगेशन गुरबाज सिंह व एसीपी हेडक्वार्टर सुमीर सिंह की देखरेख में हुई। इसमें 4 अप्रैल को जन्मे कर्मचारियों को बुलाकर केक काटा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह पहला मौका है जब कमिश्नरेट पुलिस ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। एडीसीपी वत्सला गुप्ता ने कहा कि वे आगे भी इसे जारी रखेंगे। जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर त्योहारों व अपनी खुशियों को न देखते हुए आम जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं उनके विशेष दिन को याद रखना उनके लिए बहुत जरूरी है। नई पहल है और अच्छी भी है इससे अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच के फासले भी कम होंगे। वे बेझिझक अपनी बातों को भी रख पाएंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने 21 मुलाजिमों को उनके जन्मदिन पर किया सम्मानित
फिरोजपुर। एसएसपी चरणजीत सिंह ने 21 मुलाजिमों को फूला का गुलदस्ता और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई योजना के तहत सोमवार को 15 पुलिस मुलाजिम और छह होमगार्ड मुलाजिमों को उनके जन्मदिन पर सम्मानित किया है। यह योजना काफी सराहनीय है। पुलिस मुलाजिमों की 24 घंटे ड्यूटी रहती है। कई बार अपने घर से दूर कहीं ड्यूटी दे रहे होते हैं। पंजाब सरकार की उक्त योजना तहत मुलाजिमों को उनके जन्मदिन पर विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री और डीसी के हस्ताक्षर वाले प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे मुलाजिमों का मनोबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed