फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CM Bhagwant Mann engaged in strengthening counter intelligence in Punjab

पंजाब: काउंटर इंटेलिजेंस को मजबूत करने में जुटे सीएम मान, सीमावर्ती इलाकों में जाल फैलाने की तैयारी

Tue, 24 May 2022 10:12 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 24 May 2022 10:12 PM IST
सार

पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के मजबूत नेटवर्क को ध्वस्त करना जरूरी है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस को लगातार रिव्यू किया जाने लगा है।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann engaged in strengthening counter intelligence in Punjab
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में लगातार आतंकी गतिविधियों के अलावा हथियारों की बरामदगी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत जहां सीमावर्ती इलाकों में दमदार अधिकारियों की तैनाती काउंटर इंटेलिजेंस में की गई है, वहीं कई तेजतर्रार अधिकारी सीआई में भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब का 553 किलोमीटर का इलाका पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है और सीमावर्ती इलाके में सीआई को काफी मजबूत किया जाने लगा है। वहां पर 12 सब यूनिट तैयार की गई हैं, जिनका इंचार्ज इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को लगाया गया है। उसे अलग से अपना स्टाफ व कार्यालय दिया गया है, जिसका काम सीमा पार से होने वाली गतिविधियों के अलावा इलाके के उन लोगोें पर नजर रखना है, जो हथियारों व नशे की तस्करी में लिप्त हैं।
विज्ञापन


अमृतसर के काउंटर इंटेलिजेंस में ही 150 के करीब मुलाजिम तैनात हैं। यह इलाका ही सबसे अधिक संवेदनशील है और वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारियों व टीम ने सीमावर्ती हलकों में अपना पूरा जाल फैलाना शुरू कर दिया है, क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन के जरिये हथियार व ड्रग भेजे जा रहे हैं।

वहीं आतंकवाद के कई गिरोह का भंडाफोड़ कर चुके आईपीएस सतिंदर सिंह को भी काउंटर इंटेलिजेंस में भेजा गया है, जिनके पास जालंधर जोन का चार्ज रहेगा।

सतिंदर सिंह की काफी पकड़ है और इस फील्ड में उनका खासा तजुर्बा है। वहीं उपिंदरजीत सिंह घुम्मण को एंटी गैंगस्टर स्टाफ का चार्ज दिया गया है, जो लंबे समय तक काउंटर इंटेलिजेंस में काम कर चुके हैं। घुम्मण की भी फील्ड में खासी पकड़ है और उनके पास भी काफी लंबा चौड़ा तजुर्बा है।

हरकंवलप्रीत सिंह खख को सीमावर्ती इलाके फिरोजपुर की कमान दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहाली की घटना के बाद सीएम भगवंत मान ने डीजीपी भंवरा के साथ बैठक कर आदेश दिया था कि सूबे में आतंकवाद को सिर न उठाने दिया जाए। साथ ही देश विरोधी तत्वों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चलाए जाएं। पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के मजबूत नेटवर्क को ध्वस्त करना जरूरी है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस को लगातार रिव्यू किया जाने लगा है।

अतिरिक्त बल व अधिकारी काउंटर इंटेलिजेंस में भेजे जा रहे हैं। दरअसल, पंजाब में लगातार गर्म ख्यालियों व आतंकी संगठनों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोेशिश की जा रही है। मोेहाली में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला भी इसी कड़ी का नतीजा है। सबसे अहम बात है कि मोहाली के उस हेडक्वार्टर में ही तमाम आतंकी संगठनों के अलावा पंजाब में फैल रहे गर्म ख्यालियों के नेटवर्क का पूरा लेखा जोखा मौजूद है।

पिछले कुछ समय में तेजी से घटनाएं काफी चिंता का विषय बन चुकी हैं, खासकर मोहाली व पटियाला की घटना के बाद पंजाब में खासा तनाव बना हुआ है। सिख फॉर जस्टिस के नेटवर्क व लालच में फंस रहे युवाओं को लेकर भी चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। आतंकवादियों ने पंजाब के फतेहगढ़, रूपनगर, धनौला और राजपुरा में रेफरेंडम 2020 के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए।

अमृतसर पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस के दो आतंकवादियों सुखराज सिंह उर्फ राजू और मलकीत सिंह उर्फ नीतू को गिरफ्तार किया जो रेफरेंडम 2020 के पोस्टर और बैनर टांग रहे थे। पंजाब में सरकारी कार्यालयों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखे गए, जिससे पंजाब के युवाओं के भीतर खालिस्तान की आवाज को बुलंद किया जा सके। मालेरकोटला में भी डीसी कार्यालय के बाहर 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखा गया।

पंजाब के मोगा में खालिस्तान समर्थक तीन बार 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा सरकारी कार्यालयों पर लिख चुके हैं। तीन बार झंडा भी फहराया जा चुका है। पंजाब में टिफिन बम, रिंदा के सहयोगी आतंकियों से विस्फोटक की बरामदगी ने अधिकारियोें के माथे पर बल डाल दिया है।

डीजीपी ने पूरी ताकत काउंटर इंटेलिजेंस को मजबूत करने के लिए झोंक दी है। आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को आधुनिक उपकरणों के अलावा तमाम संसाधन मुहैया करवाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed