फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CM Bhagwant Mann shifted to rented house with family in Deep Nagar jalandhar

जालंधर उपचुनावः दीप नगर में किराये के घर में शिफ्ट हुए CM मान, बोले- अब लोगों को चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

Wed, 26 Jun 2024 06:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Jun 2024 06:46 PM IST
सार

जालंधर उपचुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के दीप नगर में एक घर किराए पर लिया है, जिसमें वह बुधवार को परिवार के साथ शिफ्ट हुए हैं। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann shifted to rented house with family in Deep Nagar jalandhar
नए घर में परिवार के साथ गृह प्रवेश करते मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को जालंधर में किराए के नए मकान में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने परिवार (पत्नी व बेटी) के साथ नए घर में गृह प्रवेश किया। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक घर किराए पर लिया है। सीएम मान के जालंधर पहुंचने पर पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम भगवंत मान ने नए घर में शिफ्ट होने की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर की है। उन्होंने कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले दिनों मैने कहा था कि जालंधर में घर किराए पर ले रहा हूं। मैं आज परिवार सहित इस घर में आ गया हूं। उन्होंने आगे लिखा कि माझा और दोआबा के लोगों को मुझसे मिलने के लिए अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। उनकी समस्याओं व मसलों का जालंधर से ही निपटारा करूंगा। हम लोगों की परेशानियों को कम करने व उनसे सीधी मुलाकात करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर सीएम मान ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपचुनाव को लेकर ही मुख्यमंत्री ने जालंधर में किराए पर मकान लिया है। यह मकान करीब 131 मरले में बना हुआ है, जिसमें पिछले कई दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। उन्होंने पहले की लोगों को बताया था कि वह परिवार (पत्नी व बेटी) के साथ इस मकान में रहेंगे। उन्होंने परिवार के साथ दीप नगर में बने इस घर में गृह प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed