फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Civiler center will be built in Jalandhar NITI Aayog meeting

जालंधर में बनेगा सिविलर सेंटर: नीति आयोग की मीटिंग, मंत्री संजीव अरोड़ा और मोहिंदर भगत ने दी जानकारी

Mon, 05 Jan 2026 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Jan 2026 03:51 PM IST
सार

जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। नीति आयोग और पंजाब सरकार के बीच हुई अहम बैठक में जालंधर में मेरठ की तर्ज पर सिविलर सेंटर बनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Civiler center will be built in Jalandhar NITI Aayog meeting
जालंधर में नीति आयोग की बैठक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

महानगर जालंधर के एक निजी होटल में नीति आयोग की मीटिंग हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा व मोहिदंर भगत के साथ नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी, स्पोर्ट्स सेकेट्ररी पंजाब के संजीत सिंह, पंजाब के चीफ सेक्टरी एपी सिन्हा, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब और केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक का मकसद स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को और आगे ले जाना है। उन्होंने बताया कि मेरठ की तर्ज पर जालंधर में सिविलर सेंटर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को ऐसा राज्य बना दिया जाएगा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। उन्होंने वाइस चेयरमैन सुमन बेरी को इसका श्रेय देते हुए कहा कि वह पंजाब को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए भले ही काफी मशहूर है। अगर आंकड़े चेक किए जाए तो देश के आंकड़ों के अनुसार स्पोर्ट्स इंडस्ट्री 75 प्रतिशत है, लेकिन दुनिया भर के हिसाब से अगर आंकड़े चेक किए जाए तो हम कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जालंधर की इंडस्ट्री ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है। वहीं अब नीति आयोग के अधिकारी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए जालंधर पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने केंद्र की ओर से आए नीति आयोग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed