{"_id":"e2ff47a5d4a20b268a513f54bb98932a","slug":"christian-community-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाई सुमदाय का रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसाई सुमदाय का रोष प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 12 Feb 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट एवं पास्टर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
यह प्रदर्शन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मुंबई में ईसाई पादरियों पर किए गए हमलों के रोष स्वरूप किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस के मोहन भागवत और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का पुतला फूंका।
तीनों पुतलों को जलाने से पहले प्रदर्शनकारियों ने पुतलों को थप्पड़ भी मारे और जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से डीसी कार्यालय के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मुंबई के पादरी पर हुए झूठे पर्चे को रद्द करने की मांग की गई है।
पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के अध्यक्ष हमीद मसीह ने कहा कि हिंदू संगठन धर्म परिवर्तन के झूठे दोष लगाकर ईसाई धार्मिक नेताओं और पादरियों को तंग कर रहा है। अध्यक्ष हमीद मसीह ने प्रधानमंत्री से अपील की है वे जल्द से धार्मिक नेताओं और मुंबई में पादरी पर हुई झूठे पर्चे को रद्द करने का आदेश जारी करें।
विज्ञापन
इस दौरान मुस्ताक मसीह, पास्टर विजय, पादरी अजीत मसीह, पादरी तरसेम कलेर, महिला विंग की देहाती प्रधान जसविंदर और तरसेम मसीह काहनूवान मौजूद थे।