{"_id":"61363c538ebc3e266243857e","slug":"children-shot-in-the-shoulder-injured-pathankot-news-pkl4258807114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी गोवा घूमने गए बच्चे के कंधे पर लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी गोवा घूमने गए बच्चे के कंधे पर लगी गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। मिनी गोवा के नाम से मशहूर चमरोड़ पत्तन परिवार सहित घूमने गए 6 वर्षीय बच्चे को संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। गोली बच्चे के कंधे पर लगी जिससे बच्चे का कंधा लहूलुहान हो गया। थाना धारकलां पुलिस मामले की जांच में लगी है।
शाहपुरकंडी के गांव जंदराई के रहने वाले पिता रिषी ने बताया कि वह परिवार के साथ चमरोड़ पत्तन पर घूमने गए थे। वन विभाग के रेस्टोरेंट के पास 6 वर्षीय बेटे प्रणय ने जिप लाइन पर जाने की जिद की। इसी दौरान वह जिप लाइन के पास पहुंचे और पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर बाहर निकले तो गोली चलने की आवाज आई, तभी प्रणय ने जोर से रोना शुरू कर दिया। उन्होंने देखा तो प्रणय के कंधे से खून निकलने लगा। तब उन्हें लगा कि खेतों की ओर से आई गोली वाहन के टायर से उछलकर बच्चे के कंधे को छूकर निकल गई। वह घायल प्रणय को शाहपुरकंडी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
उधर, इमरजेंसी में तैनात डाक्टर पुनीत गिल का कहना है कि गोली बच्चे के कंधे को छूकर निकल गई, अब बच्चे की हालत स्थिर है। वहीं, डीएसपी रविंदर रूबी ने कहा कि डॉक्टर के मुताबिक बच्चा छर्रा लगने से घायल हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले की जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।