फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   chief minister, prakash singh badal, arvind kejriwal, aam aadmi party, muktsar, jalandhar, punjab

पंजाब हित में किया कार्य गिनाएं केजरीवाल : बादल

Mon, 10 Oct 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Mon, 10 Oct 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
chief minister, prakash singh badal, arvind kejriwal, aam aadmi party, muktsar, jalandhar, punjab
CM Prakash Badal - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप की समूची लीडरशिप को पंजाब के हित में किया गया कोई भी एक कार्य गिनाने की चुनौती दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठे आश्वासन देने और लारे लगाने वाली पार्टी है। इसका न तो कोई इतिहास है और न ही वर्तमान। ऐसी पार्टी के सत्ता में आने से प्रदेश का क्या भला होगा। मुख्यमंत्री बादल ने यह बात लंबी विधान सभा हलके में सोमवार को आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मौकापरस्त और दल-बदलुओं का दल है। इस पार्टी के नेता सत्ता के लालच में बार-बार दल बदलने में लगे हुए हैं। सीएम बादल ने कहा कि आप का एकमात्र एजेंडा किसी न किसी तरह से राज्य की सत्ता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को ग्रामीण हलके के लोगों के जीवन और खेतीबाड़ी की जरूरतों के बारे में जरा भी अनुभव नहीं है। जिस पार्टी के नेता को ग्रामीण हलके के लोगों के जीवन यापन के बारे में ही कुछ पता न हो तो ऐसे नेता लोगों की समस्याओं का हल कैसे कर पाएंगे। इसका अंदाजा लोग खुद लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन को छोड़कर सभी दल राज्य के दोषी हैं। इसलिए लोग सोच-विचार कर ही सही कदम उठाएं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बरसते हुए बादल ने कहा कि कैप्टन ने कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह का पिछला रिकॉर्ड किसान और गरीब विरोधी ही रहा है। सीएम ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण करवा सूबे का पानी छीनने के लिए रची गई साजिश में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल थे।


मुख्यमंत्री ने सोमवार को गांव कट्टियांवाली, करमपट्टी, रत्ताटिब्बा, मोहला, रानीवाला में संगत दर्शन कर पंचायतों की मुश्किलें सुनीं। इस दौरान पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य बीबी वीरपाल कौर तरमाला, प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, परमिंदर सिंह कोलियांवाली, भाजपा नेता राकेश ढींगड़ा, डिप्टी कमिश्नर सुमित जारंगल और एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed