{"_id":"66ba0f4a37b76ecd360d31ab","slug":"chief-minister-bhagwant-mann-will-leave-rented-house-in-jalandhar-shift-to-government-house-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीएम बदलेंगे ठिकाना: निजी कोठी को छोड़ेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, सरकारी कोठी में होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीएम बदलेंगे ठिकाना: निजी कोठी को छोड़ेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, सरकारी कोठी में होंगे शिफ्ट
Mon, 12 Aug 2024 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 07:04 PM IST
सार
जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में किराये का घर लिया था। इस घर में वह जून में परिवार सहित शिफ्ट हुए थे। अब वह इस घर को छोड़कर सरकारी आवास में शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन
जालंधर में सीएम मान का किराये का घर। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी जालंधर वाली रिहायश बदलने की तैयारी कर रहे हैं। वह अब शहर के बीच स्थित पुरानी बारादरी इलाके में शिफ्ट होने के बारे में तैयारी कर रहे हैं। जिस सरकारी कोठी में सीएम शिफ्ट हो रहे हैं, वह कोठी डिवीजनल कमिशनर की है। हाल ही में डिवीजनल कमिशनर गुरप्रीत सपरा का तबादला हो गया है और आलीशान सरकारी कोठी अब सीएम के लिए तैयार हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दफ्तर की तरफ इस घर के बुनियादी ढांचे में बदलाव को लेकर लोक निर्माण विभाग, पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग को मंजूरी भी दे दी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने लगभग 4-5 एकड़ में फैले इस घर में पैरिफिरल दीवारों, वेटिंग हॉल, शेड, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी और पार्किंग स्थानों आदि के लिए प्रस्ताव दिया गया है। यह कोठी हाई सिक्योरिटी जोन में है, जहां पास में डीसी के अलावा सेशन जज की कोठी भी है।
विज्ञापन
जालंधर उपचुनाव से पहले शहर में एक कोठी किराए पर ली थी। यहां से ही आम चुनाव का नेतृत्व करते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलवाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि वह चुनाव के बाद भी जालंधर रहेंगे और हर हफ्ते यहां आकर लोगों के काम करवाया करेंगे। उन्होंने कहा था कि माझा और दोआबा के लोगों को अब चंडीगढ़ आने की जरूरत नहीं होगी और उनके काम जालंधर से ही हो जाया करेंगे।
विज्ञापन