फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CDPO, Supervisor, Anganwadi workers got respect

सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी वर्करों को मिला सम्मान

Wed, 01 Sep 2021 10:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
CDPO, Supervisor, Anganwadi workers got respect
होशियारपुर। डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा महिला और बाल विकास विभाग विपुल उज्जवल ने कहा है कि कोविड-19 के दौर में सब जगह लॉकडाउन था तो प्रदेश के 6 वर्ष के कम आयु के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से डिजिटल पैरेंट मार्गदर्शक प्रोग्राम ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

वह जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, जालंधर व कपूरथला के सीडीपीओ, सुपरवाइजरों, आंगनवाड़ी वर्करों व बच्चों के अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रत्येक जिले के दो-दो सीडीपीओ, तीन-तीन सुपरवाइजरों और तीन-तीन आंगनवाड़ी वर्करों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बेस्ट परफारमेंस वाले अभिभावकों होशियारपुर के गांव खडक़ां से संगीता रानी, गांव चक्क साधु से यमुना देवी, गांव भीखोवाल से कुलविंदर कौर और गांव कोठे जट्टां से अमनदीप कौर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में प्रदेश में 5 सितंबर 2020 को डिजिटल पेरेंट मार्गदर्शक प्रोग्राम लांच किया गया था। 14 नवंबर 2020 को इस प्रोग्राम को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया था। जिनमें होशियारपुर जिला अग्रणी जिले के रुप में उभर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के माध्यम से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को मैराकी फाउंडेशन की ओर से तैयार की गई वीडियो आयु वर्ग के हिसाब से भेजी जा रही है। इस मौके पर जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर, मैराकी फाउंडेशन के सीईओ सीमांत डडवाल, सीडीपीओ होशियारपुर ब्लाक-2 रणजीत कौर के अलावा होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला व गुरदासपुर के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed