{"_id":"572b2fde4f1c1b155a5ccf40","slug":"cctv-completed-installation-21-cctv-mayor-sunil-jyoti-cps-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में 21 सीसीटीवी लगाने का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में 21 सीसीटीवी लगाने का काम पूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 05 May 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीएस केडी भंडारी और निगम मेयर सुनील ज्योति ने वीरवार को नार्थ हलके के विभिन्न स्थानों में लगने वाले सीसीटीवी का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर सुनील ने कहा कि अब तक करीब 21 कैमरों को लगाने का काम पूरा हो चुका है।
श्री देवी तालाब मंदिर के पास पड़ते दोआबा चौक में चार कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नार्थ क्षेत्र में लगने वाले कैमरों पर 20 लाख रुपये खर्च आएगा। यह खर्च सीपीएस भंडारी की ओर से मिलने वाली ग्रांट से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में पांच दिनों की ऑटोमेटिक रिकार्डिंग होगी। इन कैमरों की सुरक्षा का काम पुलिस को सौंपा गया है।
इस दौरान सीपीएस केडी भंडारी और मेयर सुनील ज्योति ने कैमरों में होने वाली रिकॉर्डिंग की भी जांच की। इससे पहले शहर के मॉडल टाउन में सीसीटीवी को लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब नार्थ हलके की रखवाली भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि शुरुआत में निगम प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस ने मिलकर जालंधर नार्थ विधानसभा क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है। इससे पहले नार्थ हलके में पड़ते सभी इलाकों का सर्वे किया गया था कि किन जगहों पर पहले से ही लोगों ने खुद की दफ्तर या घरों के बाहर कैमरे लगाए हैं।