फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cattleman killed in Abohar

पशु पालक की हत्या, गर्दन, हाथ और पैरों पर चोट के निशान

Sun, 04 Oct 2020 09:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Cattleman killed in Abohar
हलका बल्लूआना के गांव कुंडल निवासी पशु पालक की शनिवार रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के गर्दन, हाथ और पैरों पर चोट के निशान हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ के बेटे जसवीर सिंह और भांजे रमनदीप ने बताया कि सुखपाल सिंह (50) पुत्र महेंद्र सिंह पशुपालन करता था। शनिवार रात वह अपने नये मकान में सोया हुआ था। सुबह जब काफी देर तक सुखपाल सिंह नहीं उठा तो उसकी पत्नी राजविंद्र कौर और बेटे गोरा ने गेट खटखटाया। अंदर से कोई आहट न होने पर उनका बेटा दीवार फांदकर घर में गया तो वह मृत पड़े थे। इस बारे में गांव के सरपंच जगमनदीप सिंह मिंकू और थाना सदर को सूचित किया गया। पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरविंद सिंह ने बताया कि सुखपाल सिंह के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इससे साबित होता है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सोमवार को डाक्टरों का पैनल गठित कर उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed