{"_id":"652ad25d9a8fb8e0580f4f16","slug":"case-registered-against-two-farmers-for-burning-stubble-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-928-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर मामला दर्ज
Sat, 14 Oct 2023 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
धुएं से सरकारी स्कूल की अध्यापिका एक्टिवा समेत खेत में गिरने से झुलसी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना सदर पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में दो किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव हबीबके रोड संग खेतों में पराली जलाई हुई थी, वहां से गुजर रही सरकारी स्कूल की अध्यापिका धुएं के चलते एक्टिवा समेत खेत में गिरकर झुलस गई थी। थाना सदर पुलिस ने एसडीएम फिरोजपुर की शिकायत पर उक्त दोनों किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि किसानों को पराली नहीं जलाने के आदेश जारी किए हुए हैं। यही नहीं पराली न जलाने संबंधी विभाग की तरफ से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सीमांत गांव हबीबके के रोड किनारे किसान सुखजीत सिंह व जसवंत सिंह वासी फिरोजपुर शहर ने अपने खेतों में पराली को आग लगाई हुई थी। पराली के धुएं से वहां से एक्टिवा पर गुजर रही सरकारी स्कूल की अध्यापिका नीतू बाला एक्टिवा समेत खेत में गिरकर झुलस गई थी। उनकी लोकेशन का मुआयना पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड ने किया था। थाना सदर पुलिस ने एसडीएम फिरोजपुर की शिकायत पर किसान सुखजीत सिंह व जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीसी ने कहा कि किसानों को खेतों में ही पराली नष्ट करने संबंधी खेतीबाड़ी विभाग की ओर से सब्सिडी पर यंत्र मुहैया करवाए जा रहे हैं, ताकि किसान पराली को आग न लगाएं।