{"_id":"615482448ebc3e02db47a90e","slug":"case-registered-against-one-for-raping-minor-firozpur-news-pkl428410881","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगा से बलात्कार करने के आरोप में एक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिगा से बलात्कार करने के आरोप में एक पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। थाना ममदोट पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वारदात के समय पीड़िता घर में अकेली थी। जब माता-पिता वापस लौटे तो देखा कि 16 वर्षिय लड़की की हालत खराब थी। उसे अस्पताल ले जाया गया।
मेडिकल जांच व पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी रिश्तेदारी में किसी बच्चे की मौत हो गई थी। दोनों पति-पत्नी बेटी को घर पर अकेली छोड़ वहां गए थे।
शाम को घर लौटे तो चारपाई पर लेटी बेटी के मुंह से झाग निकल रही थी। बेटी की हालत बहुत खराब थी। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी चिंताजनक हालत देख उसे फिरोजपुर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटी को होश आने पर उसने बताया कि उसके साथ गुरप्रीत सिंह नामक युवक ने बलात्कार किया है। डाक्टर के चेकअप करने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रही सब-इंस्पेक्टर परमजीत कौर के मुताबिक पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल करवाया है। पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है।