फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case registered against 3 accused including real aunt, her son for cheating

Jalandhar News: ठगी करने के आरोप में सगी बुआ, उसके बेटे सहित 3 आरोपियों पर मामला दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 18 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 3 accused including real aunt, her son for cheating
अमेरिका भेजने के नाम पर 36 लाख की ठगी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। थाना सदर पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर 36 लाख की ठगी करने वाली सगी बुआ, बुआ के बेटे व एक अन्य आरोपी पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि उनको मनदीप सिंह वासी ढाणी मान सिंह दाखली जोधा भैणी ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी सगी बुआ कैलाश कौर, उसकी बुआ के लड़के राजन व कुलविंदर सिंह वासी भट्टियां वाली बस्ती जिला फिरोजपुर में रहते थे।
उन्होंने वर्ष 2018 में उसको झांसा दिया कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं। उसे विश्वास दिलाया कि वह 36 लाख रुपये में उसे अमेरिका भेज सकते हैं। उससे 22 लाख रुपये लेकर उसके अमेरिका के कागज भेजने के बजाय धोखे से साइप्रस भेजकर फंसा दिया। साइप्रस में रहते हुए उससे 3 लाख रुपये ले लिए गए जिसके बाद 3 साल तक वह साइप्रस में रहा। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों से तालमेल किया जिनकी मदद से वह टिकट कटवाकर अपने गांव वापस आ पाया। इसी वजह से उसके पिता बीमार हो गए जिनके दिमाग की नाड़ी फट गई तथा उनका एक महीने तक इलाज चलता रहा। पिछले 3 साल से उसके पिता बीमार हैं तथा उन पर करीब 25 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके बाद वह और उसे माता-पिता आरोपियों के पास गए और कहा कि उससे पैसे तो अमेरिका जाने के लिए गए हैं फिर साइप्रस में क्यों फंसाया। या तो उसके पैसे वापस करें या उसे अमेरिका भेजें। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 14 लाख रुपये और ले लिए किंतु न तो उसे अमेरिका भेजा उन उसके रुपये लौटाए। इस प्रकार आरोपियों ने उससे कुल 36 लाख रुपए ठग लिए हैं।
विज्ञापन

बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने गिरोह बनाया हुआ है जो भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को करने के बाद पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपियों पर धारा 13, पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल एंड रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed