फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case of firing on moneychanger in Phagwara solved, three arrested along with shooter

जालंधर: फगवाड़ा में मनीचेंजर पर फायरिंग का केस सुलझा, शूटर संग तीन गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2023 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 08 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Case of firing on moneychanger in Phagwara solved, three arrested along with shooter
24 जनवरी को खरीदा था अवैध हथियार, 26 की रात कर दी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। 26 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे मनीचेंजर पर लूट की नीयत से की गई फायरिंग मामले को 12 दिन में सुलझाने का जिला पुलिस ने दावा किया है। कपूरथला पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि तीन आरोपियों को अवैध हथियार, कारतूस व मैगजीन समेत गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी के अनुसार 26 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे अनखी नगर पलाही गेट फगवाड़ा में मनीचेंजर-कम-जनरल स्टोर मालिक संजय सचदेवा को बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। बस स्टैंड पर तैनात पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचकर जख्मी को सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया। वहां से उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रात के समय वह दुकान बंद करने के लिए बाहर पड़ा सामान अंदर रख रहा था। जब वह चिप्स की पेटी अंदर रखने लगा तो दो युवक बाइक पर आए और पीछे बैठा युवक उतरा और दुकान के अंदर घुस गया। इसके बाद 6 फरवरी को थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर को मुखबिर खास ने सूचना दी कि 26 जनवरी को सचदेवा कंस्ट्रक्शन नाम की दुकान मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ भैणी निवासी गांव बेगमपुर, गगनदीप सिंह उर्फ हीरा निवासी संगतपुर पेपर चौक फगवाड़ा में मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि शूटर रणजीत सिंह उर्फ रवि निवासी सरहाल मुंडी फिल्लौर और शीपा उर्फ सोनी निवासी बेगमपुर फगवाड़ा में शामिल हैं। एसएसपी के अनुसार इनकी निशानदेही पर पुलिस ने शूटर रवि को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास दो अलग-अलग लिफाफों में कुल 400 नशीली गोलियां भी बरामद हुई। जबकि चौथा आरोपी शीपा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में रवि ने बताया कि वह कुछ दिन पहले नशा छुड़ाओ केंद्र से इलाज करवाकर आया है। 24 जनवरी को उसने 40 हजार रुपये का 32 बोर अवैध पिस्टल हरियाणा से खरीदा और 26 जनवरी को वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने रवि के घर की तलाशी लेकर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, 10 कारतूस व दो मैगजीन बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने बताया कि रवि एक साल पहले फगवाड़ा थाना सिटी में दर्ज हुए आर्म्स एक्ट के केस में वांछित था। इस मौके एसपी-फगवाड़ा मुख्तयार राय व डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed