फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case filed against three including wife for cheating Rs 27 lakh

27 लाख की ठगी के आरोप में पत्नी समेत तीन पर केस दर्ज

Sat, 31 Oct 2020 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including wife for cheating Rs 27 lakh
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने कनाडा पहुंचने के बाद पति को अपने पास नहीं बुलाने और 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पति ने किसी तरह 27 लाख रुपये एकत्र कर पत्नी को कनाडा भेजा था, ताकि कनाडा पहुंचकर उसे वहां बुला ले और बेहतर तरीके से जीवन गुजर बसर कर सकें। मामले के सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़ित गोबिंद सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी गांव मिसरी वाला (फिरोजपुर) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी करनैल सिंह निवासी जगरांव ने अपनी बेटी सुमनदीप कौर की शादी उसके साथ 26 जून 2020 को करवाई थी। इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी करनैल सिंह और करनैल का बेटा गुरविंदर सिंह ने उससे कहा कि शादी के बाद सुमनदीप कौर कनाडा जाएगी। कनाडा पहुंचने के बाद उसे भी वहां बुला लेगी। गोबिंद ने सुमनदीप कौर को कनाडा भेजने के लिए 27 लाख रुपयों का बंदोबस्त किया। 27 लाख रुपये खर्च कर सुमनदीप कौर को कनाडा भेज दिया। सुमनदीप कौर ने कनाडा पहुंचने के बाद गोबिंद सिंह को वहां नहीं बुलाया। इस तरह आरोपियों ने उसके साथ 27 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई बलजिंदर सिंह के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को गोबिंद के बयान पर आरोपी पत्नी सुमनदीप कौर, ससुर करनैल सिंह व साला गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed