फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Car rider arrested with Austria made Glock pistol

Jalandhar News: ऑस्ट्रिया मेड ग्लोक पिस्टल समेत कार सवार गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 10:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Car rider arrested with Austria made Glock pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा (कपूरथला)। थाना रावलपिंडी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किए हैं। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी के अनुसार थाना रावलपिंडी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा पुत्र जंगीर सिंह निवासी वोहानी फगवाड़ा के पास अवैध पिस्तौल है। सूचना के आधार पर एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एएसआई प्रगट सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव रानीपुर रोड पर नाकाबंदी कर रानीपुर की तरफ से आ रही एक इंडिका कार को रोका, जिसमें हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा सवार था। तलाशी के दाैरान हरजिंदर सिंह के कब्जे से ग्लॉक 43 ऑस्ट्रिया 9X19 मार्का एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किए। एसपी भट्टी के अनुसार आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed