{"_id":"68a5fc4cf460147e9d028fdc","slug":"car-collided-with-a-tree-fallen-on-the-road-retired-naib-subedar-died-pathankot-news-c-61-1-kot1001-103130-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई कार, रिटायर्ड नायब सूबेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई कार, रिटायर्ड नायब सूबेदार की मौत
Wed, 20 Aug 2025 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेसी
पठानकोट। सड़क पर गिरे पेड़ से कार टकराने पर रिटायर्ड सूबेदार की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात दीनानगर-तारागढ़ रोड पर छोटू नाथ मंदिर के पास हुआ। मृतक की पहचान गांव मदारपुर निवासी भाग सिंह के रूप में हुई है।
भाग सिंह गांव बस्सी बहलोदपुर में विवाहित अपनी बेटी से मिलकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में छोटू नाथ मंदिर निकट सड़क के बीच गिरे पेड़ से उनकी गाड़ी टकरा गई। पेड़ का एक तना गाड़ी के फ्रंट शीशे और खिड़की के शीशे को तोड़ कर अंदर जा घुसा जिससे भाग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में हुई बारिश के बाद पेड़ सड़क की तरफ झुक गया था। रात करीब 9 बजे पेड़ वहां से गुजर रहे एक वाहन पर गिरा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। थोड़ी देर बाद भाग सिंह की कार सड़क के बीच गिरे पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।