{"_id":"580779484f1c1b1030703218","slug":"captain-amrinder-singh-farmers-akali-and-bjp-government-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में किसानों की आंखों से टपक रहे आंसू : कैप्टन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में किसानों की आंखों से टपक रहे आंसू : कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/गुुरुहरसहाए
Updated Wed, 19 Oct 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली-भाजपा गठबंधन के समय किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। किसानों की आंखों से आंसू टपक रहे हैं। मंडियों में किसानों को तंग किया जा रहा है।
पंजाब की किसानी पहले ही दम तोड़ चुकी है और किसान खुदकुशी करने लगे हैं। अकाली-भाजपा ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिरोजपुर में दाना मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।
कैप्टन ने कहा कि 2002 से 2007 तक कांग्रेस के राज में किसानों की पांच हाड़ी व पांच सावनी की फसलों को बेचने के लिए कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ती थी और किसानों को समय पर फसल का भुगतान होता था। अकाली-भाजपा सरकार के समय किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिन मंडियों में बैठना पड़ता है। समय पर फसल का भुगतान भी नहीं किया जाता है। किसानों ने कैप्टन को बताया कि उनकी धान की फसल में नमी बताकर खरीदा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
कैप्टन ने गुरुहरसहाए के गांव झंडू वाला से अपना रोड शो शुरू किया। खाईफेमीकी में कैप्टन का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। उसके बाद कैप्टन फिरोजपुर शहर की दाना मंडी और बारेके की दाना मंडी में गए और किसानों से मिलकर उनकी समस्या सुनीं। इस मौके पर राणा गुरमीत सिंह सोढी, परमिंदर सिंह पिंकी के अलावा अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।