फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Buses unable to go to Jammu and Kashmir even after 7 months

7 माह बाद भी जम्मू-कश्मीर नहीं जा पा रहीं बसें

Sat, 31 Oct 2020 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Buses unable to go to Jammu and Kashmir even after 7 months
पठानकोट। पंजाब समेत अन्य राज्यों से बसों में जम्मू-कश्मीर जाने के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। कारण है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अभी तक अपने राज्य में बाहरी राज्यों की बस सर्विस की मंजूरी नहीं दी है। मंजूरी न मिलने के कारण पठानकोट सहित देश के विभिन्न राज्यों से जम्मू-कश्मीर जाने वालों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों को उम्मीद थी कि 31 अक्टूबर को अनलॉक-5 खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन 1 नवंबर से इंटर स्टेट बस सर्विस को मंजूरी दे देगा। लेकिन, जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा राहत न मिलने से लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन

18 मार्च से बंद है सर्विस
बीते 18 मार्च को कोरोना के कारण पूरे देश में इंटर स्टेट बस सेवा बंद कर दी गई थी। लेकिन, लगातार मिल रही छूट के बाद हिमाचल प्रदेश, हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों ने इंटर स्टेट बस सर्विस को शुरू कर दिया है, लेकिन, जम्मू-कश्मीर में 7 माह बाद भी इंटर स्टेट बस सर्विस शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कोट
शनिवार को उम्मीद थी कि जेएंडके के लिए इंटर स्टेट बस सेवा शुरू हो जाएगी। लेकिन, शाम तक इस पर कोई संदेश नहीं आया। सरकार से अनुमति न मिलने के कारण चाहते हुए भी जेएंडके के लिए बस सेवा शुरू नहीं कर सकते। जेएंडके से परमिशन मिलते ही रोडवेज अपनी बस सेवाएं शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरभजन सिंह, स्टेशन सुपरवाइजर, पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed