फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bus stand

दो महीने के लिए मानसा का बस स्टैंड अनाज मंडी में शिफ्ट

Wed, 08 Jan 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Wed, 08 Jan 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
bus stand
पंजाब सरकार की ओर से पचास लाख रुपये की लागत से शहर के बस स्टैंड का मरंमत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को इसी निर्माण कार्य की वजह से बस स्टैंड को दो महीने के लिए सिरसा रोड़ अनाज मंडी में शिफ्ट कर दिया गया।
शहर में अब बस स्टैंड का दाखिला बंद कर दिया गया, जिस के तहत बस और अन्य वाहनों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अभी मरंमत कार्य शुरू नहीं हुआ है।

लेकिन आने वाले दिनों में बस स्टैंड का काम जल्द शुरू किया जाएगा। मानसा के बस स्टैंड की खस्ता हालत से यहां आने वाले यात्रियों को काफी दिनों से परेशानी झेलनी पड़ रही थीं। जिससे शहरवासियों और ट्रांसपोर्टरों में काफी रोष था। इस रोष के चलते ट्रांसपोर्टरों ने अड्डा फीस तक देनी बंद कर दी थीं।

निर्माण कार्य के तहत अब बस स्टैंड में फर्श से लेकर नए सिरे से चार दिवारी की जाएगी। मरंमत कार्य के लिए पचास लाख रुपये की ग्रांट भेजी जा चुकी है। वहीं, बस स्टैंड बंद होने से बुधवार को लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को बस स्टैंड से बाहर जाकर आटो रिक्शा लेनी पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान सबसे अधिक स्कूली बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड के मरंमत कार्य की जिम्मेदारी बीडीए को दी गई है जिस के तहत अड्डे का फर्श और चारदीवारी की जानी है। नगर कौंसिल के ईओ विजय कुमार ने कहा कि मरमंत काम जल्द शुरू करके इसको पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed