फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSP, senior, leaders, sideline

बसपा सीनियर नेताओं को कर रही दरकिनार

Fri, 19 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 19 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हाल ही में नए नेताओं की नियुक्ति कर गुटबंदी
विज्ञापन
को न्योता दे दिया है। कई सीनियर नेताओं को पार्टी की अधिकारिक प्रेसवार्ता से दूर रखा जाने लगा है। शुक्रवार को बसपा की ओर से 23 जून के प्रदर्शन को लेकर रखी प्रेसवार्ता में कई सीनियर नेता नजर नहीं आए।



पार्टी के नेता रछपाल राजू और मास्टर राम लुभाया ने कहा कि बसपा 23 जून को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। नेताओं ने बताया कि हाल ही में बसपा के पुनर्गठन में पार्टी को राज्य में तीन जोन में बांटा है। इसमें जालंधर, फिरोजपुर और पटियाला जोन बनाई गई है। जालंधर व फिरोजपुर जोन में 7-7 जिले और पटियाला जोन में 8 जिले शामिल किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि जालंधर जोन में जालंधर के अलावा, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट को शामिल किया गया है। जालंधर देहात में सेना सिंह रत्तू, सवरण सिंह सग्गू, राज कुमार हंस को को-ऑर्डिनेटर, बलविंदर कुमार को जालंधर का इंचार्ज लगाया गया है। वहीं जगदीश राणा, रजिंदर रीहल व बिंदर सल्लन को जालंधर शहरी को-आर्डिनेटर लगाया गया है।



जालंधर देहात को फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, आदमपुर, करतारपुर और जालंधर शहरी क्षेत्र में जालंधर नार्थ, जालंधर सेंट्रल, जालंधर साउथ और जालंधर कैंट को शामिल किया गया है। वहीं बंटी सरोया को बहुजन वालंटियर फोर्स जालंधर देहात और महिंदर महिमी को जालंधर शहर का कनवीनर लगाया गया है। जालंधर देहात का प्रधान बलवीर सिंह और शहरी प्रधान धर्मवीर धम्मा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए चेहरों को जगह दी गई है। इस दौरान पाटी के कई सीनियर नेता सुखविंदर कोटली, डॉ. कमलदेव सिंह जंडूसिंगा, हंसराज राणा और जरनैल नंगल मौजूद नहीं थे। वहीं प्रेसवार्ता में मौजूद नेताओं का कहना था कि सभी सीनियर नेता अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं।


प्रेसवार्ता के लिए नहीं मिला न्योता : कोटली
बसपा के नेता सुखविंदर कोटली, थान सिंह, डॉ. कमलदेव जंडूसिंगा ने कहा कि उनको तो नहीं पता कि किसने कब और कहां पर प्रेस वार्ता की है। उनको इस बाबत कोई न्योता नहीं भेजा गया। पार्टी की नीतियों को लेकर कार्यक्रम था, अगर उनको बुलाया जाता तो निश्चित तौर पर जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed