फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF seizes heroin, ice drug and pistol

Jalandhar News: बीएसएफ ने हेरोइन, आइस ड्रग और पिस्टल बरामद की

Sat, 18 Oct 2025 08:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
BSF seizes heroin, ice drug and pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब बॉर्डर पर ड्रोन के माध्यम से की जा रही कई तस्करी की कोशिशों को नाकाम कर दिया। अलग-अलग अभियानों में बीएसएफ जवानों ने हेरोइन, आइस ड्रग और एक पिस्टल बरामद की है। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान गांव टिंडीवाला के पास खेतों से 602 ग्राम हेरोइन से भरा एक पैकेट बरामद किया गया। बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग से मिली जानकारी पर जवानों ने गांव भैणी राजपूताना के पास खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पीले टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट मिला, जिसमें 3.675 किलो आइस ड्रग बरामद हुई। पैकेट पर धातु की रिंग और चमकीले स्ट्रिप्स लगी थीं जो ड्रोन से गिराए जाने की पुष्टि करती हैं। इसी क्रम में अमृतसर सेक्टर में ही एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान पीले टेप में लिपटी एक पिस्टल खेत से बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed