फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF recovered heroine from border in firozpur

बीएसएफ ने सरहद से किसान के खेत से बरामद की हेरोइन

Wed, 25 Mar 2020 08:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
BSF recovered heroine from border in firozpur
बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत में लगे ट्यूबवेल के पास से हेरोइन बरामद की है। पाक तस्कर ये हेरोइन भारतीय सीमा में छिपाकर गए थे। थाना ममदोट पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके अलावा थाना सदर जीरा पुलिस ने हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को काबू कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना ममदोट पुलिस के मुताबिक बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय तस्करों ने पाक तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई है। उसे गांव कड़मा वासी किसान सुखचैन सिंह के खेत में छिपाकर रखा गया है। बीएसएफ ने सूचना के आधार पर बार्डर पिलर नंबर-202/5 से लेकर 203/8 के बीच स्पेशल सर्च आपरेशन चलाया। बीएसएफ को सुखचैन के खेत में लगे ट्यूबवेल के पास से हेरोइन का पैकेट मिला। इसमें एक किलो 50 ग्राम हेरोइन थी।
विज्ञापन

मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर रवि कुमार के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-29 के इंस्पेक्टर अशोक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति ने पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाई है उसके बारे में सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, थाना जीरा सदर के एएसआई सुरेंद्र पाल सिंह ने गांव कस्सोआना के पास से आरोपी जगजीत सिंह को पांच ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। जगजीत हेरोइन बेचने का कारोबार करता है और हेरोइन बेचने जा रहा था कि उसे काबू कर लिया गया। थाना सदर जीरा ने बुधवार को जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed