फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF fires Pak smugglers in Firozpur

बीएसएफ ने पाक तस्करों पर की फायरिंग, हेरोइन फेंककर भागे

Sun, 11 Oct 2020 08:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
BSF fires Pak smugglers in Firozpur
सरहद पर भारतीय तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे पाक तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर पाक तस्कर हेरोइन के पैकेट छोड़कर भाग निकले। तलाशी के दौरान फेंसिंग के इस तरफ एक और उस पार से एक पैकेट बरामद हुआ। हेरोइन का वजन दो किलो आंका गया है। घटना ममदोट सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी न्यू गजनी वाला के पास हुई।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ बीएसएफ बटालियन-124 के जवान गश्त कर रहे थे। बीओपी न्यू गजनी वाला के पास रात के समय फेंसिंग के दूसरी तरफ पाक तस्करों की गतिविधियां महसूस हुईं। बीएसएफ ने अंधेरे में ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। पाक तस्कर गोलियों की आवाज सुनकर वहीं हेरोइन के पैकेट छोड़कर भाग निकले। रविवार सुबह बीएसएफ अधिकारियों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बीएसएफ को फेंसिंग के इस तरफ एक और फेंसिंग के उस पार एक और पैकेट बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed