{"_id":"61c77639602cf1301f38580f","slug":"bsf-caught-heroin-worth-55-crores-from-the-border-firozpur-news-pkl437267057","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर : बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी 55 करोड़ की हेरोइन, रात में देखी थीं पाक तस्करों की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर : बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी 55 करोड़ की हेरोइन, रात में देखी थीं पाक तस्करों की गतिविधियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल ने शनिवार को सरहद से 55 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी है। रात के अंधेरे में घनी धुंध की आड़ में पाक तस्कर उक्त हेरोइन की खेप भारतीय तस्करों की बताई हुई जगह पर रख गए थे। बीएसएफ ने रात को फेंसिंग पार पाक तस्करों की हरकत महसूस की थी। इसीलिए सुबह सर्च अभियान दौरान बीएसएफ को हेरोइन के ग्यारह पैकेट मिले हैं, इनमें लगभग दस किलो 852 ग्राम हेरोइन का वजन आंका गया है।
यह घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बटालियन-136 के क्षेत्र से बरामद हुई है।
पिछले कुछेक दिनों से घनी धुंध पड़ना शुरू हो गई है। इन्हीं दिनों में दोनों देशों के तस्कर सरहद पर तस्करी के लिए सक्रिय हो जाते हैं। शुक्रवार रात्रि बीएसएफ के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्होंने फेंसिंग पार अंधेरे और घने कोहरे में पाक तस्कर की हरकत महसूस की। शनिवार सुबह उसी जगह पर सर्च आपरेशन चलाया गया।
बीएसएफ को वहां से हेरोइन के ग्यारह पैकेट मिले हैं, जो पीले रंग की टेप से लिपटे थे। हेरोइन का वजन दस किलो 852 ग्राम आंका गया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 55 करोड़ रुपये की कीमत है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि सरहद पर इन दिनों घना कोहरा पड़ रहा है। ऐसे मौसम में अपने कुछ ही दूरी पर खड़े व्यक्ति को देखना मुश्किल है। इसीलिए सरहद पर चौकसी बढ़ाई हुई है। यही नहीं आधुनिक यंत्रों से भी फेंसिंग पार होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाती है।