{"_id":"5f2544e18ebc3e63c920a4aa","slug":"bsf-caught-heroin-in-firozpur-firozpur-news-pkl383259791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने पाक की ओर से दरिया में बह कर आई हेरोइन पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने पाक की ओर से दरिया में बह कर आई हेरोइन पकड़ी
विज्ञापन
पाकिस्तानी तस्करों ने दो प्लास्टिक की बोतलों में हेरोइन भर कर भारत में प्रवेश कर रहे सतलुज दरिया के रास्ते जलकुंभी के ऊपर रख कर भेजी है, जिसे बीएसएफ ने पकड़ लिया। बोतल में से दो किलो 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ स्थित बीओपी मोहम्मदी वाला के पास शनिवार को घटी है।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-136 के जवान सरहद पर गश्त कर रहे थे। बीओपी मोहम्मदी वाला के पास से पाकिस्तानी की ओर से सतलुज दरिया भारत में प्रवेश करता है। पाकिस्तानी तस्करों ने प्लास्टिक की दो बोतलों में हेरोइन भर कर जलकुंभी के ऊपर रख कर दरिया के रास्ते भारत की तरफ धकेल दी। पाकिस्तानी तस्करों को दिए समय के मुताबिक भारतीय तस्कर उसी जगह पर हेरोइन के आने का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले बीएसएफ जवानों की नजर जलकुंभी के ऊपर रखी बोतलों पर पड़ गई। बीएसएफ के जवान दरिया के बीच से दोनों बोतलें निकाल कर लाए, जब उन्हें खोल कर देखा तो उसमें हेरोइन भरी हुई थी। हेरोइन का वजन दो किलो 980 ग्राम था। मालूम हो कि पाकिस्तानी तस्कर इस समय तस्करी के लिए सतलुज दरिया और बटाला-गुरदासपुर में रावी दरिया का रास्ता अपना रहे हैं।
बीएसएफ पंजाब से सटी भारत-पाक सरहद से इस वर्ष अभी तक लगभग 336 किलो 797 ग्राम हेरोइन पकड़ चुकी है। इसके अलावा बीएसएफ आठ पाकिस्तानी घुसपैठियों को पकड़ चुकी है। इसके अलावा 19 आधुनिक हथियार, 32 मैगजीन, 324 कारतूस व छह पाकिस्तानी मोबाइल सिम भी बरामद कर चुकी है।