फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF caught heroin from the border

फाजिल्का : बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी हेरोइन, पाक तस्करों ने प्लास्टिक की बोतल में भर कर भेजी थी

Wed, 04 May 2022 01:12 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
BSF caught heroin from the border
फाजिल्का (फिरोजपुर)। सीमा सुरक्षा बल ने जलालाबाद के सीमांत गांव जोधा वाला स्थित एक मजार के पास से प्लास्टिक की तीन लीटर वाली दो बोतलों में भरी हुई हेरोइन पकड़ी है। तस्कर बीएसएफ जवानों को देख बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। उक्त हेरोइन पाक तस्करों ने प्लास्टिक की तीन लीटर वाली दो बोतलों में भरकर भेजी थी।
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने अबोहर सेक्टर के सीमांत गांव जोधावाला के पास भारत की ओर सीमा के निकट स्थित मजार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को छिपा हुआ देखा। पेट्रोलिंग पार्टी ने व्यक्ति को अपने पास बुलाने का इशारा किया। उसी समय उक्त व्यक्ति लिंक रोड के किनारे खड़ी बाइक चलाकर भाग गया। वहां पर तलाशी के दौरान सीमा के पास हरे रंग के कपड़े लिपटी हेरोइन से भरी तीन लीटर की दो प्लास्टिक की बोतलें बरामद हुई हैं, जिसमें लगभग पांच किलो हेरोइन बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed