फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Brother-in-law fires outside her sister's relationship

बहन के रिश्ते को इनकार करने पर जीजा ने घर के बाहर की फायरिंग

Sat, 09 Nov 2019 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law fires outside her sister's relationship
थाना मल्लांवाला के अंतर्गत बस्ती रंगा सिंह वाली में साले द्वारा अपनी छोटी बहन का रिश्ता स्वीकार नहीं करने पर जीजा ने घर के बाहर फायरिंग की और साले को जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि जीजा जबरदस्ती साली का रिश्ता करने पर तुला था। थाना मल्लांवाला पुलिस ने साले के बयान पर जीजा समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

भगवान सिंह वासी बस्ती रंगा सिंह वाली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि श्याम सिंह वासी गांव बंडाला उसका जीजा है। जीजा जबरदस्ती उसकी छोटी बहन का रिश्ता किसी युवक से करने की जिद कर रहा था, जो उन्हें स्वीकार नहीं था। इसी बात को लेकर श्याम सिंह उनके घर अपने छह साथी लेकर पहुंच गया और उनके बाहर अपनी बंदूक से फायरिंग करने लगा। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई रेशम सिंह के मुताबिक भगवान सिंह के बयान पर जीजा श्याम सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed