फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Booth in-charges are the backbone of the organization: Dr. Amandeep Arora

बूथ प्रभारी संगठन की रीढ़ हैं : डॉ. अमनदीप अरोड़ा

Tue, 13 Oct 2026 04:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 13 Oct 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Booth in-charges are the backbone of the organization: Dr. Amandeep Arora
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। हल्का मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इसमें ब्लॉक धल्लेके, झंडियाना गरबी और डगरू के बूथ प्रभारी शामिल हुए। बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों, जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ प्रभारी संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और आपसी तालमेल से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रधान रीपा जौहल, राजविंदर सिंह (झंडियाना गरबी) और जसपाल सिंह (डगरू) भी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी बूथ प्रभारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed