फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Body of missing bank manager recovered from Sirhind feeder

Jalandhar News: सरहिंद फीडर से लापता बैंक मैनेजर का शव बरामद

Fri, 18 Oct 2024 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 18 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Body of missing bank manager recovered from Sirhind feeder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। मुक्तसर में दो दिन पहले दोस्तों के साथ एक अस्पताल की ओपनिंग पार्टी में गया बैंक मैनेजर कार समेत लापता हो गया। शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे सरहिंद फीडर से कार समेत लाश बरामद हो गई है। बता दें कि पुलिस द्वारा बैंक मैनेजर के कार समेत सरहिंद फीडर नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि सरहिंद फीडर के किनारों पर एक कार के टायरों के घिसे हुए निशान मिले थे। इसके चलते शुक्रवार सुबह से ही एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कर रही है।
गौरतलब है कि लापता युवक सिमरनदीप सिंह बराड़ पुत्र दर्शन सिंह बराड़ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लक्खेवाली में बैंक मैनेजर थे और मुक्तसर के कोटकपूरा रोड गुरु अंगद देव नगर के रहने वाले थे। उनके पिता दर्शन सिंह के अनुसार सिमरनदीप सिंह बराड़ बुधवार की रात मुक्तसर में एक अस्पताल की ओपनिंग पार्टी में गए थे। रात के समय उसके डॉक्टर दोस्तों ने प्लान बनाया कि नहर की तरफ घूमकर आएं। उनका बेटा अपनी कार में अकेला था। दस बजे सिमरनदीप की पत्नी ने उससे फोन पर बात की और घर आने संबंधी पूछा तो उस दौरान सिमरनदीप ने कहा था कि उसे घर आने में थोड़ा समय लगेगा। इसके बाद रात दो बजे तक भी सिमरदीप घर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने सवा दो बजे कॉल की तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके उसके दोस्त को कॉल की तो उसने बताया कि सिमरदीप कब का घर चला गया है जबकि वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने नहर पर जाकर शुक्रवार को जांच की तो सरहिंद फीडर नहर के किनारों पर कार के टायरों के निशान दिखे। एसएसपी तुषार गुप्ता खुद भी देर रात नहर पर पहुंचे। पुलिस को शक हुआ कि मैनेजर सिमरनदीप सिंह कार समेत नहर में गिर गया है। कार के स्लिप होकर गिरने का संदेह जताया जा रहा था जिसके चलते शुक्रवार की सुबह से ही एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कर रही थी और शाम करीब छह बजे कार समेत लाश नहर से बरामद हो गई। एसएसपी तुषार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed