{"_id":"68f51ab44411bd174f0481c3","slug":"blackmailing-under-the-guise-of-rti-act-case-registered-against-three-moga-news-c-371-1-mog1001-101722-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: आरटीआई एक्ट की आड़ में ब्लैकमेलिंग, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: आरटीआई एक्ट की आड़ में ब्लैकमेलिंग, तीन पर केस दर्ज
Sun, 19 Oct 2025 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा में एक नामी विज्ञापन कारोबारी को आरटीआई एक्ट की आड़ में ब्लैकमेल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्रेट पंजाब प्रिंटर्स के मालिक और नगर निगम मोगा के विज्ञापन ठेकेदार नवीन सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो व्यक्तियों ने उन्हें झूठी शिकायतों और धमकियों के जरिए इतना परेशान किया कि उनका कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया।
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सिटी मोगा पुलिस स्टेशन ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमरदीप अनेजा और पंकज सूद (सीआरओ पंजाब प्रधान) समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी अमरदीप अनेजा ने उनको कारोबार बंद करने की धमकी दी है। समझौते के एवज में 30 लाख रुपये नकद और 5 यूनिपोल डिवाइस की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने कहा मैं तुझे बर्बाद कर दूंगा, सारे कानून हमारी जेब में हैं।नवीन सिंगला ने बताया कि अमरदीप अनेजा ने पिछले कुछ महीनों में 400 से अधिक आरटीआई आवेदन कई सरकारी विभागों में दाखिल किए। जिससे सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनके भुगतानों को रुकवाया जा सके। इससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। कारोबारी ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले अनेजा को 50,000 रुपये नकद दिए थे जिससे वह झूठी शिकायतें बंद कर दे पर आरोपी ने अपनी बात से मुकरते हुए फिर से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
शिकायत में बताया गया है कि पंकज सूद (सीआरओ प्रमुख) ने उन्हें संगठन में शामिल करने के नाम पर 3.50 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च करवाया। इसके बाद पता चला कि संगठन का असली मकसद लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठना था।
एफआईआर में दर्ज है कि अमरदीप अनेजा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उस पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में सिटी मोगा और सिटी साउथ पुलिस थानों में केस दर्ज हैं।
पीड़ित ने बताया कि लगातार तनाव और धमकियों के चलते वह और उनके परिवार के सदस्य बीमार रहने लगे हैं। उनके पिता डिप्रेशन में हैं और पत्नी को घबराहट के दौरे पड़ते हैं।
थाना सिटी वन के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।