फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Blackmailed and demanded Rs 5 lakh, arrested

Jalandhar News: कनाडा निवासी नाबालिगा को ब्लैकमेल कर पांच लाख मांगे, गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed and demanded Rs 5 lakh, arrested
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। कनाडा में रहने वाली नाबालिगा की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने की धमकी देकर कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी जागीर सिंह व पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर संदीप कौर व बलविंदर सिंह ने बताया कि इलाके के एक गांव के निवासी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। एक अज्ञात आरोपी पहले कनाडा में रहने वाली उसकी 15 वर्षीय भांजी के परिजनों को फोन कर धमकियां दे रहा था कि वह उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। ऐसी धमकियां देकर वह उनसे पैसे की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि अब उक्त आरोपी उसे फोन कर धमकियां देने लगा कि अगर उसे पांच लाख रुपये नही दिए तो वो लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर उसे बदनाम कर देगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी जिला बठिंडा के थाना मौड़ मंडी के गांव राजगढ़ कूबे के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि गिर तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करके पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed