फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP state president Vijay Sampla, BJP, SAD, party rally, ferozepur, jalandhar, punjab

अकाली-भाजपा के रिश्ते काफी मजबूत : सांपला 

Fri, 19 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Vijay Sampla, BJP,  SAD, party rally, ferozepur, jalandhar, punjab
विजय सांपला। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान विंग की ओर से भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह नन्नु की अगुवाई में शुक्रवार शहर की दाना मंडी में रैली आयोजित की गई। रैली में मुख्य मेहमान के तौर पर केंद्रीय मंत्री डा. हर्ष वर्धन और भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष विजय सांपला ने शिरकत की।
विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष विजय सांपला ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब को कई बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं। कई प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं और कई पर कार्य चल रहा है। अकाली-भाजपा के रिश्ते काफी मजबूत हैं तीसरी बार भी अकाली-भाजपा की सरकार बनेगी। सांपला ने नौ सालों में पंजाब में हुए विकास कार्य गिनवाए।
विज्ञापन


किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह नन्नु ने भी किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में भाजपा के सीनियर नेताओं को अवगत करवाया। किसानों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने कहा कि जेएसटी बिल के पास होने से पूरे देश को फायदा होगा और देश में अब एक सी टैक्स प्रणाली लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा किसान विंग के कौमी प्रधान विजय पाल सिंह तोमर, भाजपा नेता राजेश खुराना, महासचिव पंजाब मनजीत सिंह राय, महासचिव पंजाब केवल गिल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed