फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bjp, mla, asi, suspend

भाजपा पार्षद से दुर्व्यवहार किया, एएसआई बर्खास्त

Sat, 08 Aug 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कपूरथला
ब्यूरो, अमर उजाला/कपूरथला Updated Sat, 08 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
थाना सिटी के एक एएसआई को भाजपा पार्षद से दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ा।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद समर्थकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी का घेराव करके एएसआई के खिलाफ नारेबाजी की। मामला नवनियुक्त एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरोपी एएसआई को बर्खास्त कर दिया।


वार्ड नं. 24 से भाजपा पार्षद चेतन सूरी शनिवार सुबह जोगिंदर सिंह निवासी लाहौरी गेट की ओर से बिजली का मीटर चोरी होने की दी हुई शिकायत का स्टेट्स जानने थाना सिटी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिकायत के बारे में उन्होंने एएसआई मलकीत सिंह से शुक्रवार रात को बात की थी। एएसआई ने शनिवार सुबह आने के लिए कहा। उन्होंने जब एएसआई से शिकायत की प्रगति के बारे में पूछा तो एएसआई ने उनसे दुर्व्यवहार किया।



सूरी ने आरोप लगाया कि एएसआई ने गाली-गलौज भी किया। सूचना मिलने पर भाजपा समर्थकों और बजरंग दल के कार्यकर्ता पंजाब प्रधान बजरंग दल नरेश पंडित के नेतृत्व में एकत्रित हुए और थाना सिटी का घेराव कर दिया। बजरंग दल व भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए एएसआई के निलंबन की मांग शुरू कर दी। एसएसपी राजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच प्रक्रिया चलने तक एएसआई मलकीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed