फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP leader Salaria claims: SAD-BJP will come together again

भाजपा नेता सलारिया का दावा : फिर साथ आएंगे शिअद-भाजपा

Tue, 10 Nov 2020 08:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Salaria claims: SAD-BJP will come together again
पठानकोट पहुंचे स्वर्ण सलारिया मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : PATHANKOT
पठानकोट। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य स्वर्ण सलारिया ने दावा किया कि भाजपा और अकाली दल में गठबंधन टूटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। मतभेद हो सकते हैं और उन्हें भी दूर करने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही दोनों पार्टियां एकजुट होंगी। सलारिया मंगलवार को अपने पैतृक गांव चौहाना आए थे। इस दौरान परमानंद स्थित अपने दफ्तर में वे कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

पठानकोट से दूरी बनाकर मुंबई रहने के सवाल पर सलारिया ने कहा कि इसका एकमात्र कारण कोरोना था लेकिन उस दौरान भी उनकी सलारिया जन सेवा फाउंडेशन रोजाना 5 से 7 हजार लोगों तक खाना पहुंचाती रही है। अकाली-भाजपा गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के माध्यम से पीएम ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वायदा किया है वह उसे पूरा करके दिखाएंगे। यह बात अकाली समझते हैं। भाजपा और अकाली दल न कभी अलग थे और न कभी होंगे। दोनों पार्टियों में जो भी मतभेद हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। इसके लिए कोशिश की जा रही है। किसानों के मुद्दे पर सलारिया ने कहा कि वह राजनेता और व्यवसायी होने से पहले एक किसान हैं। वह आज भी खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ हैं, बशर्ते वह नरेंद्र मोदी का विरोध करना बंद कर दें। किसान बातचीत करें, उनके संशय दूर किए जाएंगे। किसानों को किसी बात की शंका है तो वह उनके साथ दिल्ली चलें। केंद्रीय कृषि मंत्री उनके सभी सवालों के जवाब देंगे। किसान दूसरी पार्टियों के बहकावे में आकर कृषि कानूनों का विरोध करना बंद करें। नरेंद्र मोदी किसानों के खिलाफ कोई फैसला नहीं ले सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed