फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP goal to win 13 seats : Kamal

भाजपा का लक्ष्य 13 सीटें जीतना : कमल

Sun, 13 Oct 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला, फगवाड़ा
अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Sun, 13 Oct 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
BJP goal to win 13 seats : Kamal
फगवाड़ा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि अकाली-भाजपा का लक्ष्य पंजाब की 13 सीटों पर जीत हासिल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन


सभी 13 सीटों पर कोआर्डिनेटर तथा सह-कोआर्डिनेटर लगा दिए हैं। वह फगवाड़ा में बातचीत कर रहे थे। उनके साथ सीपीएस सोम प्रकाश, मुख्यमंत्री के राजसी सलाहकार तीक्ष्ण सूद मौजूद थे।
विज्ञापन



  शर्मा ने लोक सभा चुनावों में अपने सहयोगी अकाली दल के साथ सीटों के अदला-बदली से साफ इंकार करते कहा यह अभी मुद्दा नहीं है, जब दोनों सहयोगी दल आपस में बैठेंगे तो इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा इस समय 13 सीटें हासिल करना है, उसी हिसाब से रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने सीटों में बढ़ोतरी की मांग को भी सिरे से खारिज करते कहा फिलहाल भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शर्मा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने से वर्करों में उत्साह है।

प्रापर्टी टैक्स पर कहा कि केंद्र सरकार की शहरों के विकास के लिए दी जाने वाली ग्रांट संबंधी तय नीतियों के तहत ही लगाया जा रहा है। इसमें प्रदेश सरकार का कोई रोल नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब में प्रापर्टी टैक्स सभी राज्यों से कम है तथा पहली पालिसी में बदलाव कर इसकी सरलीकरण भाजपा के दबाव में किया गया। एडवांस टैक्स मुद्दे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में शिकायतों के बाद उद्योगमंत्री अनिल जोशी को पुन: विचार कर व्यापारियों तथा अधिकारियों से बातचीत कर इसका समाधान करने को कहा है।
  इससे पहले सीपीएस सोम प्रकाश की अगुवाई में आयोजित समागम में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले देहाती अध्यक्ष इंदरजीत सिंह खलियाण, अध्यक्ष विधान सभा हलका फगवाड़ा कांग्रेस यूथ विंग गगनदीप सोनी, पूर्व सचिव पंजाब कांग्रेस चंदन र्घई, महासचिव यूथ कांग्रेस अमरिन्द्र साबी, निर्मलजीत सिंह, सरवण सिंह, गुरसेवक सिंह लाली, रघुबीर सिंह, गुरजीत सिंह, सुखचैन सिंह तथा अन्य सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत किया गया।

इस समागम में भाजपा पंजाब अध्यक्ष कमल शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा राजनीतिक सलाहकार मुख्यमंत्री तीक्षण सूद उपस्थित हुए। सोम प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य धुंधला हो रहा है। देश के लोग मोदी की अगुवाई में देश को तरक्की की राह पर देखना चाहते हैं।


देश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी तथा गरीबी तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को विजय दशमी की भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला इंचार्ज भाजपा सरोज मल्होत्रा, एससी मोर्चा पंजाब अध्यक्ष दिलबाग राय, एडवोकेट लोकेश नारंग, गुरदीप दीपा, अरुण खोसला, ओम प्रकाश बिट्टू, अनीता सोम प्रकाश, रमेश सचदेवा, सुरिंदर चोपड़ा, सुदेश शर्मा, पुनीत मिगलानी, प्रीत परमार, बल्लू वालिया, बंटू वालिया, इंदरजीत सोनकर, महिंदर थापर, जगनाहर सिंग, मिंटू कुमार और राकेश कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed