फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP did not expel anyone from the party, Kotkapura, Faridkot

भाजपा ने किसी को पार्टी से नहीं निकाला : गुप्ता

Sun, 28 Feb 2021 05:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
BJP did not expel anyone from the party, Kotkapura, Faridkot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। प्रदेश भाजपा महासचिव व मालवा जोन के प्रभारी जीवन गुप्ता ने कोटकपूरा में निकाय चुनाव के बाद प्रदेश सचिव सुनीता गर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल गर्ग समेत चार नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने को नियमों के खिलाफ बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सचिव सुनीता गर्ग के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश भाजपा ने कोटकपूरा के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को पार्टी से बाहर नहीं किया है।
निकाय चुनावों से ठीक पहले फरीदकोट के भाजपा जिलाध्यक्ष विजय छाबड़ा पार्टी छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए थे। इसके बाद प्रदेश भाजपा ने कोटकपूरा से संबंधित प्रदेश सचिव सुनीता गर्ग को निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला फरीदकोट का कामकाज सौंपा था। निकाय चुनाव के दौरान सुनीता गर्ग ने कोटकपूरा के कुल 29 वार्डों में से अपने बेटे व पुत्रवधू समेत कुल 24 उम्मीदवार मैदान में उतारे और सभी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करारी हार मिलने के बाद सुनीता गर्ग ने कोटकपूरा से संबंधित पूर्व जिला प्रधान व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयपाल गर्ग व मंडल कोटकपूरा प्रधान राकेश गोयल समेत दो अन्य नेताओं को पार्टी से निकालने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस फैसले को लेकर जिले भर के नेताओं ने व्यापक स्तर पर विरोध किया और सुनीता गर्ग पर एक तरफा कार्यवाही के आरोप लगाए थे। पार्टी नेताओं ने कहा कि जयपाल गर्ग का परिवार तीन पीढ़ियों से संघ व भाजपा से जुड़ा है और उनके खिलाफ इस कदम से उनकी भावनाओं को ठेस लगी है।

इस संबंध में प्रदेश महासचिव व मालवा जोन प्रभारी जीवन गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश सचिव सुनीता गर्ग के पास किसी को पार्टी से निकालने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पार्टी नियम के अनुसार किसी पदाधिकारी को निकालने का फैसला लेने के अधिकार अनुशासनिक कमेटी के पास है। जिला प्रधान सिर्फ सिफारिश कर सकता है। सुनीता गर्ग जिला प्रधान नहीं है। उन्हें कार्यवाहक के तौर पर जिले की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed