फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike thief gang busted, 12 arrested with 23 bikes

फाजिल्का : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 23 बाइक के साथ 12 शातिर गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 01:30 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang busted, 12 arrested with 23 bikes
फाजिल्का। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 12 सदस्यों को काबू किया है। उनसे 23 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार कई वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी। जिसके इंजर नंबर और चैसी नंबर जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे। जिससे पिछले दिनों चोरी हुए मोटरसाइकिल मालिक इस लिस्ट को देख अपने वाहन की पहचान कर सके।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्त है और एसपी डी अजयराज सिंह की अगुवाई में विभिन्न कार्रवाई की गई हैं। उन्होंने बताया कि सदर थाना पुलिस ने चोरी व लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले छह लोगों बलदेव सिंह, गुरविन्दर सिंह, प्रेम सिंह, पप्पू सिंह, गुरदास सिंह उर्फ लाला, मनजीत सिंह उर्फ मंगू और सुखविन्दर सिंह उर्फ सुखा वासी हौज खास को काबू किया है। जिनसे चोरी के कुल 12 मोटरसाइकिल बिना नंबर के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त थाना सिटी अबोहर-1 पुलिस ने दो लोगों विक्की और जितेंद्र कुमार उर्फ पंडित को चोरी के छह मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। इसके अलावा थाना सिटी फाजिल्का पुलिस ने गांव फतूवाला निवासी सुरजीत सिंह को काबू करते हुए उसकी निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। थाना सिटी फाजिल्का पुलिस ने एक अन्य मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों राकेश कुमार उर्फ केसी, सुखचैन सिंह उर्फ मन्नू और गुरदीप सिंह उर्फ दीपू वासी नवां सलेमशाह को चोरी के एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे उनसे और भी जानकारी हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर पीसीआर की गश्त ओर बढ़ाई जा रही है। एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से हेरोइन लेकर आ रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन लोग अपनी कार में दूसरी स्टेट जम्मू, श्रीनगर से हेरोइन लेकर फिरोजपुर के रास्ते जलालाबाद आ रहे हैं, जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए सोना सिंह उर्फ सोनू निवासी मसतू वाला, चिमन सिंह उर्फ बब्बू निवासी काठगड़ व सुमित कुमार निवासी गोबिंद नगरी जलालाबाद को 260 ग्राम हेरोइन व एक कार सहित काबू करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed