फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike driver dies due tipper Hoshiarpur

टिप्पर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Sat, 22 Feb 2020 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due tipper Hoshiarpur
चंडीगढ़ रोड पर चग्गरां पुल पर शनिवार को टिप्पर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बाइक चालक की पहचान दीपक (22) पुत्र भागचंद्र निवासी बजवाड़ा के तौर पर हुई है। बाइक के पीछे बैठे दीपक के बड़े भाई जोधा को भी चोट आई है। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक गांव के मंदिर में ही पुजारी के साथ मंदिर की देखभाल करता था। शनिवार सुबह दीपक बड़े भाई जोधा के साथ अपनी बहन से मिलने बजरावर गांव गया था। लौटते वक्त चग्गरां पुल पर टिप्पर को ओवर टेक करते हुए बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान दीपक बाइक समेत गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक दीपक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed