फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bhutthal's Navjot became a pilot in England

भुलत्थ का नवजोत इंग्लैंड में बना पायलट

Wed, 02 Nov 2022 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bhutthal's Navjot became a pilot in England
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भुलत्थ (कपूरथला)। नवजोत पर हमें फख्र है, उसने पूरी दुनिया में हमारा सिर ऊंचा कर दिया। ये शब्द हैं कपूरथला के कस्बा भुलत्थ के गांव अकबरपुर में ग्रंथी सिंह सूरत सिंह के। उनके पोते नवजोत सिंह ने सिखी स्वरूप में रहते हुए इंग्लैंड में पायलट बनकर नई ऊंचाईयों को छुआ है।
गांव गुरुद्वारा साहिब में 28 साल से बतौर ग्रंथी सिंह की सेवा कर रहे सूरत सिंह ने कहा कि यह मान वाली बात है कि उनके पोते नवजोत सिंह ने सिखी स्वरूप का अनुसरण करते हुए पहले पढ़ाई पूरी की और फिर उसी ललक से मेहनत करके इंग्लैंड रियान एयरलाइंस में पायलट बना। दादा सूरत सिंह व दादी गुरमीत कौर ने बताया कि नवजोत सिंह का जन्म गांव में हुआ है। जिस समय उसके पिता जतिंदर सिंह 25 साल पहले पत्नी सुखविंदर कौर, दोनों बेटों नवजोत सिंह व एकमजोत सिंह को इटली जाने लगे तो उस समय नवजोत महज पांच-छह साल का था।
विज्ञापन

इटली में दस साल रहने के बाद पूरा परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। इस समय नवजोत सिंह की उम्र 21 साल है और इंग्लैंड की प्रतिष्ठित एयरलाइंस में पायलट है। यह उनके लिए गौरवमयी क्षण है। दादा-दादी ने पोते की इस उपलब्धि के लिए वाहेगुरु का शुकराना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed