{"_id":"57c963744f1c1b5a212cbe5d","slug":"bhagwant-mann-protest-against-mann-aap-leader-journalist-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह पत्रकार भाईचारे ने की मान के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह पत्रकार भाईचारे ने की मान के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Fri, 02 Sep 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के समूह पत्रकार भाईचारे की ओर से सांसद भगवंत मान के विरोध में नई अनाज मंडी में जोरदार रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। पत्रकार दीपक पाल शर्मा और जसविंदर सिंह बिट्टा ने बताया कि भगवंत मान के खिलाफ बस्सी पठाना में मीडिया के खिलाफ बयानबाजी करने और पत्रकारों के खिलाफ आप वर्करों को उकसाने के विरोध में पत्रकार भाईचारे में रोष पाया जा रहा है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की शुक्रवार को नई अनाज मंडी में रैली रखी गई थी। इसे सांसद भगवंत मान ने भी संबोधित करना था। इसके मद्देनजर समूह पत्रकार मार्केट कमेटी के पास एकत्र हुए। उन्होंने फैसला किया कि अपने बाजुओं पर काले बिल्ले लगाकर भगवंत मान के आने पर उन्हें काली झंडियां दिखाई जाए।
इस पर मीडिया की ओर से मार्केट कमेटी से लेकर रैली के पंडाल रोष मार्च निकाला गया। पत्रकार ‘होश में आओ भगवंत मान’ के नारे लगा रह थे। पत्रकारों की ओर से भगवंत मान को काली झंडियां दिखाने का प्रोग्राम था। मगर अस्वस्थ होने से भगवंत मान रैली में नहीं आए। प्रदर्शनकारी पत्रकारों का कहना था कि जब तक मान सार्वजनिक तौर पर मीडिया से माफी नहीं मांगते तब तक उनकी रैलियों में प्रदर्शन होते रहेंगे।