{"_id":"67038453a4495e37190b13b2","slug":"beggar-begging-by-posing-as-handicapped-exposed-in-jalandhar-video-viral-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब: बैसाखी के सहारे भी नहीं चल पा रहा था भिखारी, फिर हुआ कुछ ऐसा.... अचानक दाैड़ने लगा सरपट, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: बैसाखी के सहारे भी नहीं चल पा रहा था भिखारी, फिर हुआ कुछ ऐसा.... अचानक दाैड़ने लगा सरपट, देखें वीडियो
Mon, 07 Oct 2024 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:27 PM IST
सार
जालंधर के पाॅश इलाके माॅडल टाउन मार्केट में दंपती अपाहिज बनकर भीख मांग रहे थे।मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने उनका भंडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन
बैसाखियों पर चल रहा व्यक्ति कुछ देर में सही चलने लगा।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर की मॉडल टाउन मार्केट से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जो भिखारी बैसाखी के सहारे ठीक ढंग से चल नहीं पा रहा था, वह चंद मिनटों में फुल स्पीड पर दौडता नजर आया। जिसने भी यह देखा, भाैचक्का रह गया। मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से पैसे बटोरने के लिए फर्जी अपाहिज बनकर भीख मांगने वाले भिखारी का उस समय भंडाफोड़ हो गया जब मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने उसकी बैसाखियां छीन ली। इसके बाद वह सरपट भागने लगा।
हुआ यूं कि रविवार रात मॉडल टाॅउन जैसे पॉश इलाके में एक महिला और उसका पति लंगड़ेपन का ढोंग कर लोगों से भीख मांग पैसे ऐंठ रहे थे। दंपती शरीरिक तौर पर तंदुरुस्त थे। इनकी पोल मॉडल टाऊन मोबाइल मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने खोली। राजीव दुग्गल ने भिखारी बने व्यक्ति की बैसाखी छीन ली। इसके बाद तो वह भिखारी सरपट भागने लगा। इसके बाद एसोसिएशन की तरफ से भिखारी को छोड़ दिया गया लेकिन उसे चेतावनी दी गई कि वह आगे से इलाके में दिखाई नहीं देंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन