फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bathinda , police, arrest, smuggler, drug

पुलिस ने दबोचे तीन भुक्की तस्कर

Sat, 04 Jan 2014 10:11 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 04 Jan 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bathinda , police, arrest, smuggler, drug
बठिंडा पुलिस ने तीन भुक्की तस्करों को काबू किया है। उनके पास से एक क्विंटल दस किलो भुक्की बरामद की गई।
विज्ञापन


एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर में तीन भुक्की तस्कर घूम रहे हैं।

उनके निर्देश पर डीएसपी (डी) रंजीत सिंह और स्पेशल सैल में तैनात एएसआई कौर सिंह ने पुलिस पार्टी को साथ लेकर तलवंडी साबो मलकाना रोड पर नाकाबंदी कर दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने गांव मलकाना की ओर से आ रही एक टाटा सूमो को रुकने का इशारा किया। नाके पर पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार व्यक्ति भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक कुंतल भुक्की बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बसंत सिंह और रेशम सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी भुक्की गांव देसू (हरियाणा) से कुलदीप सिंह निवासी मंडी कालियावाली से खरीदकर लाए थे।

उधर, नथाना पुलिस के एसआई जगराज सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राजन सिंह निवासी बठिंडा को काबू कर उसके पास से 10 किलो भुक्की बरामद की।
पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed