फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Baraat did not reach on the appointed day, the matter reached to the police station

तय दिन पर नहीं पहुंची बारात, थाने पहुंचा मामला

Sat, 21 May 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Baraat did not reach on the appointed day, the matter reached to the police station
पठानकोट। पठानकोट के गांव नरोट मेहरा में शादी वाले घर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब लड़के वालों ने मौके पर बारात लाने से इंकार कर दिया। लड़की वालों के घर बारात के स्वागत की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थी। बारात के नहीं आने की बात सुनकर माहौल गमगीन हो गया और मामला थाने जा पहुंचा। शनिवार को थाना सदर पुलिस ने दोनों पक्षों को गुरुद्वारा बारठ साहिब बुलाया गया और शादी के लिए अगली तारीख निश्चित की। सदर पुलिस ने 5 जून को शादी करने के आश्वासन पर दोनों पक्षों में लिखित तौर पर राजीनामा करवा दिया।
विज्ञापन

गांव नरोट मेहरा निवासी लड़की ने बताया कि 3 साल से उसका गुरदासपुर के गांव गालड़ियां निवासी सैनिक से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे को बाहर मिलते थे। इस दौरान लड़के ने कई बार शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। जब बात परिवार तक पहुंची तो लड़के का परिवार मुकर गया। लड़की ने कहा कि एक राजनेता ने पूरे मामले को खत्म करने के लिए 3 लाख रुपये लेने की पेशकश भी की। वहीं, लड़की की माता ने बताया कि उक्त सैनिक उनके घर भी आया था। इस दौरान भी उसने बेटी का शोषण किया। इसके बाद उसने गुरदासपुर जाकर लड़के के परिवार से बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने उसके साथ हाथापाई की और शादी से मुकर गए। बताया कि पुलिस की मौजूदगी में शादी 18 मई को निश्चित हुई थी। घर में बारात की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और सभी रिश्तेदार घर पहुंच चुके थे। इसी दौरान लड़के पक्ष से फोन आया कि वह नहीं आएंगे। गुरदासपुर से लड़के के कुछ रिश्तेदार आए और झगड़ा किया। मारपीट की कोशिश भी की और चले गए। उन्होंने बताया कि पूरी रिश्तेदारी में उनकी बदनामी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

- दोनों पक्षों को शनिवार को बारठ साहिब गुरुद्वारा में बुलाया था। जहां सामने आया है कि लड़का फौज में नौकरी करता है। उसकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में है। उसको 1 जून से छुट्टी मिलेगी। दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ है। 5 जून को गुरुद्वारा बारठ साहिब में दोनों की शादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरजिंदर सिंह, थाना सदर प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed